Himachal: प्रदेश में कानून व्यवस्था बेहाल, अपराधियों के हौसले बुलंद; सरकाघाट मर्डर केस में नेता प्रतिपक्ष ने दी प्रतिक्रिया
बाबूशाही ब्यूरो
शिमला, 13 अप्रैल 2026 :
सरकाघाट में कॉलेज छात्रा की नृशंस हत्या के मामले में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।
जयराम ने कहा -सरकाघाट में बिटिया के साथ जो हुआ वह सोच कर ही मन विचलित हो रहा है। दिन दहाड़े इस तरह की घटना की देवभूमि में कल्पना भी नहीं की जा सकती। इस घटना न केवल पूरे प्रदेश को शर्मसार किया है, बल्कि हर उस परिवार को डरा दिया है जिनकी बेटियां शिक्षा के लिए घर से बाहर निकलती हैं। जिस प्रदेश को हम सुरक्षित मानते थे, वहां अपराधियों के हौसले इतने बुलंद कैसे हो गए?
हैरानी की बात यह है कि आरोपियों की धरपकड़ के बजाय पुलिस स्थानीय लोगों और परिजनों को मौके पर रोकती रही। सरकार मूकदर्शन बनी हुई है। कानून व्यवस्था का बुरा हाल है।इस घटना में शामिल लोगों के उनके इस जघन्य अपराध की ऐसी सज़ा मिलनी चाहिए जो भविष्य में उदाहरण बने।
ईश्वर से प्रार्थना है कि बिटिया की आत्मा को शांति दें और परिजनों को यह असह्य दुःख सहन करने की शक्ति दें। (SBP)
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →