Himachal : शादी के अगले ही दिन दुल्हन फरार; शॉपिंग के बहाने ले गई और हो गई रफूचक्कर, दूल्हे को लगा लाखों का चूना, देखें पूरा मामला
बाबूशाही ब्यूरो
धर्मशाला: 08 अगस्त 2026 :
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा स्थित जयसिंहपुर उपमंडल के एक व्यक्ति ने शादी करवाने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी किए जाने का आरोप लगाते हुए लंबागांव पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिकायतकर्ता के अनुसार, उसके बेटे की शादी एक युवती से एक धार्मिक स्थल पर करवाई गई। आरोप है कि विवाह करवाने वाले मध्यस्थ ने स्वयं को मैरिज ब्यूरो संचालक बताकर मोटी रकम ली। अगले दिन युवती के परिजनों ने सामान और दस्तावेज देने के बहाने नवविवाहित दंपती को बुलाया। खरीददारी के दौरान युवती कथित रूप से अपने साथ आए लोगों के साथ चली गई और फिर उसका कोई पता नहीं चला। पीड़ित का आरोप है कि नकदी, आभूषण और शादी के अन्य खर्च सहित उसे आर्थिक नुक्सान हुआ है।
उसका यह भी आरोप है कि यह सुनियोजित तरीके से लोगों को झांसा देकर फर्जी शादी कर ठगी करने वाला गिरोह है।
वहीं, मामले की पुष्टि करते हुए डी.एस.पी. पालमपुर सुनील राणा ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है। (SBP)
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →