Himachal Cabinet Expension: हिमाचल में सुक्खू मंत्रिमंडल का विस्तार तय, कुल्लू के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर बनेंगे मंत्री, CM ने किया ऐलान
बाबूशाही ब्यूरो
शिमला: हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के मंत्रिमंडल का लंबे समय से प्रतीक्षित विस्तार अब लगभग तय माना जा रहा है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि मंत्रिमंडल की खाली सीट को जल्द भरा जाएगा और कुल्लू सदर से कांग्रेस विधायक सुंदर सिंह ठाकुर को मंत्री बनाया जाएगा।
सूत्रों के अनुसार, मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर कांग्रेस हाईकमान से अंतिम सहमति मिल चुकी है। मुख्यमंत्री पहले भी कह चुके हैं कि मंत्रिमंडल में रिक्त एकमात्र पद को भरा जाएगा और इस संबंध में अंतिम निर्णय पार्टी नेतृत्व के स्तर पर लिया जाएगा।
सुंदर सिंह ठाकुर का मंत्री बनना लगभग तय माना जा रहा है। उनके मंत्रिमंडल में शामिल होने से कुल्लू जिले को राज्य मंत्रिमंडल में प्रतिनिधित्व मिलेगा। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इससे संगठन और सरकार के बीच क्षेत्रीय संतुलन भी मजबूत होगा।
मुख्यमंत्री सुक्खू ने इससे पहले विधानसभा में भी संकेत दिए थे कि सुंदर सिंह ठाकुर जल्द मंत्री बनेंगे। इसके बाद से ही उनके मंत्रिमंडल में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई थीं।
मंत्रिमंडल विस्तार की आधिकारिक घोषणा राजभवन से कार्यक्रम तय होने के बाद की जाएगी। इसके बाद राज्यपाल नए मंत्री को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। (SBP )
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →