Himachal Breaking : ब्रेक फेल होने से एचआरटीसी बस दुर्घटनाग्रस्त, 12 यात्री घायल
बाबूशाही ब्यूरो
भरवाई (ऊना)। 12 अप्रैल 2026 : धर्मशाला से होशियारपुर जा रही एचआरटीसी की एक बस के ब्रेक मुबारकपुर भरवाई में अचानक फेल हो गए, जिससे बस अनियंत्रित होकर पहले एक कार से टकराई और उसके बाद पहाड़ी से जा भिड़ी। बस में लगभग 50 यात्री सवार थे।
इस हादसे में 12 यात्री घायल हो गए, जिनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। (SBP)
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →