Himachal Dress Code : हिमाचल सरकार के आदेश; सरकारी कर्मचारी ड्रेस कोड जींस-टीशर्ट न पहनें, सोशल मीडिया पर सरकारी नीतियों पर टिप्पणी से बचें
बाबूशाही ब्यूरो
शिमला, 18 मार्च 2026 : हिमाचल प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों व अधिकारियों के लिए ड्रेस कोड को लेकर प्रदेश सरकार ने आदेश जारी किए हैं। नए आदेश के तहत कार्यालय में साफ-सुथरे, शालीन और औपचारिक कपड़े पहनना अनिवार्य होगा।
वहीं, कर्मचारियों को सोशल मीडिया पर अनुशासन बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। हिमाचल प्रदेश सरकार ने सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए ड्रेस कोड और सोशल मीडिया के उपयोग को लेकर सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। कार्मिक विभाग की ओर से जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सरकारी कर्मचारियों को कार्यालय में साफ-सुथरे, शालीन और औपचारिक कपड़े पहनना अनिवार्य होगा। यानी जींस टीशर्ट पहनने पर पाबंदी रहेगी। (SBP)
देखें नोटिफिकेशन:https://drive.google.com/file/d/14WlVyVCEbF-UU1Kv3VRtwUo_FcUgTK77/view?usp=drivesdk
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →