Himachal Pradesh: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह ने राज्यपाल कविंद्र गुप्ता से भेंट की
बाबूशाही ब्यूरो
शिमला, 13 अप्रैल, 2026 :
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोमवार को लोक भवन में राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता से शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को पारंपरिक हिमाचली टोपी, शॉल तथा स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर राज्य के विकास एवं जनकल्याण से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। (SBP)
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →