Himachal Pradesh : मिड-डे मील वर्कर आज हड़ताल पर, सीटू के बैनर तले सचिवालय तक निकालेंगे रैली; केंद्र पर भी शोषण का आरोप
बाबूशाही ब्यूरो
शिमला : 22 जून 2026 : प्रदेशभर में सीटू संबंधित मिड-डे मील वर्कर यूनियन 22 जून को मांगों को लेकर हड़ताल का एलान कर दिया है। सीटू के बैनर तले वर्कर मांगों को मनवाने के लिए सचिवालय के बाहर प्रदर्शन भी होगा। प्रदर्शन टॉलैंड से शुरु होगा और सभी वर्कर नारेबाजी करते हुए सचिवालय तक पहुंचेंगे।
यूनियन के सदस्यों का आरोप है कि न तो प्रदेश सरकार मांगों को पूरा कर रही है और न ही केंद्र सरकार की ओर से वर्करों की ओर कोई ध्यान दिया जा रहा है। आरोप है कि केंद्र सरकार ने 17 वर्षों से वर्करों का एक रुपया तक नहीं बढ़ाया है। इस कारण घर का खर्च भी मुश्किल से चल रहा है। मिड-डे मील वर्कर यूनियन ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि वह बड़े पैमाने वर्करों का शोषण कर रहे हैं।
सरकारें एक तरफ महिला सशक्तीकरण की बात करते हैं लेकिन उन्हें ही तंग किया जा रहा है। प्रदेश उच्च न्यायालय की ओर से दिए गए 10 महीने के बजाय 12 महीने का वेतन के निर्णय को सरकार लागू नहीं कर पाई है।
मिड-डे मील वर्कर को पूरे साल एक भी छुट्टी नहीं दी जाती, साथ ही तीन महीने तक वेतन नहीं दिया जाता। चुनाव के समय पोलिंग पार्टी को खाना बनाने का कार्य मिड डे मील वर्कर को दिया जाता है परंतु उन्हें उसके बदले कोई मानदेय नहीं देते हैं। रिटायरमेंट पर ग्रेच्युटी और पेंशन की सुविधा तक नहीं दी है। इसके अलावा भी कई प्रकार की मांगें है।
यूनियन का आग्रह है कि हरियाणा सरकार के तर्ज पर मिड डे मील वर्कर को 7000 रुपये वेतन दिया जाए। इसी के साथ अन्य सभी प्रकार की मांगों को भी पूरा किया जाए। मिड डे मील वर्कर यूनियन प्रभारी जगत राम ने कहा कि सोमवार को यूनियन की ओर से हड़ताल की जा रही है। (SBP)
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →