Himachal Pradesh Accident Breaking: तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर दर्दनाक हादसा: बस दुर्घटना में सात की मौत; 11 घायल
बाबूशाही ब्यूरो
चंबा 08 अगस्त 2026 : जिला चंबा के चुराह क्षेत्र में तीसा-बैरागढ़ मुख्य मार्ग पर शनिवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। बैरागढ़ से चंबा की ओर जा रही शर्मा बस चालुज मोड़ के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 लोग घायल हुए हैं।
जानकारी के अनुसार बस में करीब 15 से 20 लोग सवार बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग, पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल तीसा पहुंचाया गया है।
हादसे में मृतकों में चार पुरुष और तीन महिलाएं शामिल हैं। मृतकों में बस चालक और परिचालक भी शामिल हैं। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बस का नंबर HP-73A-2101 बताया गया है।
तीसा थाना के एडिशनल एसएचओ अनुभव शर्मा ने हादसे की पुष्टि की है।
मृतकों के नाम
1. जगदेव शर्मा, पुत्र धर्म सिंह, गांव बाहला, डाकघर देवीकोठी, तहसील चुराह, जिला चंबा, उम्र 50 वर्ष।
2. देस राज, पुत्र त्रिलोचन, गांव बाहला, डाकघर देवीकोठी, तहसील चुराह, जिला चंबा, उम्र 35 वर्ष।
3. तेज सिंह, पुत्र प्यारे लाल, गांव सत्यास, डाकघर तरेला, तहसील चुराह, जिला चंबा, उम्र 39 वर्ष — परिचालक।
4. जगदेई, पुत्री हरि लाल, गांव बाहला, डाकघर देवीकोठी, तहसील चुराह, जिला चंबा, उम्र 24 वर्ष।
5. हरदेई, पत्नी जगदेव, गांव बाहला, डाकघर देवीकोठी, तहसील चुराह, जिला चंबा, उम्र 43 वर्ष।
6. नीलम, पत्नी मोती सिंह, वीपीओ देवीकोठी, तहसील चुराह, जिला चंबा, उम्र 34 वर्ष।
7. रूप सिंह, पुत्र राधा राम, गांव चिल्ली, डाकघर थल्ली, तहसील चुराह, जिला चंबा, उम्र 35 वर्ष — चालक।
घायलों के नाम
1. कर्ण सिंह उर्फ साहिल, पुत्र हरि सिंह, गांव व डाकघर बैरागढ़, तहसील चुराह, उम्र 18 वर्ष।
2. सुष्मिता, पुत्री प्रमोद कुमार, निवासी अयोध्या, उम्र 32 वर्ष।
3. प्रियंका, पुत्री बिट्टू, गांव व डाकघर देवीकोठी, तहसील चुराह, उम्र 5 वर्ष।
4. हर्षु, पुत्री बिट्टू, गांव व डाकघर देवीकोठी, तहसील चुराह, उम्र 4 वर्ष।
5. पानो देवी, पत्नी योगेंद्र मंगल, गांव डिरयाला, देवीकोठी, तहसील चुराह, उम्र 41 वर्ष।
6. काव्या, पुत्री मोती सिंह, वीपीओ देवीकोठी, तहसील चुराह, जिला चंबा, उम्र 11 वर्ष।
7. धन्नी, पुत्री भगतो, गांव रण्डियून्ड, डाकघर देवीकोठी, तहसील चुराह, जिला चंबा, उम्र 40 वर्ष।
8. धर्मों देवी, पत्नी जस्सा राम, गांव व डाकघर घुलेई, तहसील चुराह, उम्र 62 वर्ष।
9. अप्रित मंगल, पुत्र योगेंद्र मंगल, गांव डिरयाला, देवीकोठी, तहसील चुराह, उम्र 11 वर्ष।
10. नेहा, पुत्री मोती सिंह, वीपीओ देवीकोठी, तहसील चुराह, जिला चंबा, उम्र 10 वर्ष।
11. विजय कुमार, पुत्र बेली राम, गांव सरवास, डाकघर तेरला, तहसील चुराह, जिला चंबा, उम्र 34 वर्ष।
पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। प्रशासन की ओर से राहत एवं बचाव कार्य जारी है। (SBP)
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →