Himachal Rain: आफत की बारिश से अब तक 500 करोड़ का नुकसान, 43 मौतें
शिमला, 04 जुलाई, 2025ः हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश ने आफत मचाई हुई है। मानसून सीजन में अब तक 43 लोगों की मौत हो चुकी है और लगभग 500 करोड़ रूपए का नुकसान हो गया है। अकेले गुरुवार को ही राज्य में 6 मौत दर्ज की गई।इनमें 14 मौतें बादल फटने, 8 बाढ़, 7 डूबने और अन्य करंट, भूस्खलन, सांप काटने व गिरने से हुई हैं। इसके अलावा 26 मौतें सड़क हादसों में हुईं।
ANI की रिपोर्ट के अनुसार, 55 मकान और 198 गौशालाएं पूरी तरह ढह गई हैं। सार्वजनिक संपत्तियों को ₹287.80 करोड़, निजी संपत्ति को ₹134.32 करोड़, कृषि को ₹20.38 करोड़ और बागवानी को ₹13.48 करोड़ का नुकसान हुआ है। मंडी में 20, कांगड़ा में 13 लोगों की मौत हुई और करोड़ों की क्षति हुई। 3 जुलाई को ही छह मौतें दर्ज की गईं। इस साल अब तक 548 मौतें और 958 लोग घायल हुए हैं। 110 पशु-पक्षियों की मौत से ₹3.31 लाख का नुकसान हुआ है। प्रशासन राहत कार्यों में जुटा है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →