Monsoon Update: पंजाब-चंडीगढ़ में 9 जुलाई तक बारिश का अलर्ट
चंडीगढ़, 04 जुलाई, 2026ः पंजाब और चंडीगढ़ में मानसून लगातार सक्रिय है। पिछले 24 घंटों के दौरान चंडीगढ़ के साथ गुरदासपुर, पठानकोट, फरीदकोट, मोहाली, पटियाला और अमृतसर में में बारिश दर्ज की गई। इससे तापमान में गिरावट आई है और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है।
चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, 9 जुलाई तक मौसम ऐसे ही बना रहेगा। कई जिलों में भारी बारिश, बिजली चमकने और तेज हवाएं चल सकती है। आज पंजाब के ज्यादातर जिलों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं, गरज-चमक और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है।पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब और रूपनगर लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →