Punjab Powercut Alert : आज 6 घंटे गुल रहेगी बिजली, इन फीडरों की सप्लाई रहेगी ठप
होशियारपुर: पंजाब के होशियारपुर में आज बिजली उपभोक्ताओं, विशेषकर औद्योगिक क्षेत्र को भारी किल्लत का सामना करना पड़ सकता है। पावरकॉम द्वारा 66 के.वी. सबस्टेशन में जरूरी मरम्मत और रख-रखाव के कार्य के चलते शहर के कई प्रमुख फीडरों की बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी।
सुबह 10 से शाम 4 बजे तक रहेगा कट
पावरकॉम के सहायक कार्यकारी इंजीनियर (सबअर्बन उपमंडल) राजीव जसवाल और जे.ई. इंद्रजीत ने जानकारी देते हुए बताया कि 9 अप्रैल (आज) को प्रातः 10:00 बजे से लेकर शाम 4:00 बजे तक बिजली का कट लगाया जाएगा। यह कटौती नसराला से चलने वाले विभिन्न फीडरों पर लागू होगी।
इन इलाकों और फीडरों पर पड़ेगा असर
मरम्मत कार्य के चलते निम्नलिखित 11 के.वी. फीडरों की सप्लाई पूरी तरह बंद रहेगी:
इंडस्ट्री पर पड़ेगा सीधा असर
अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि इन फीडरों से जुड़ी सभी इंडस्ट्रियल यूनिट्स (औद्योगिक इकाइयाँ) की बिजली सप्लाई इस दौरान बंद रहेगी। पावरकॉम ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है और कहा है कि काम पूरा होते ही सप्लाई बहाल कर दी जाएगी।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →