भारत ने अमरीका और ईरान के बीच संघर्ष विराम का स्वागत किया
नई दिल्लीः भारत ने अमरीका और ईरान के बीच संघर्ष विराम का स्वागत किया है। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में विश्वास व्यक्त की कि इससे पश्चिम एशिया में स्थायी शांति स्थापित होगी और होर्मुज जलडमरूमध्य से होकर निर्बाध नौवहन और वैश्विक व्यापार जारी रहेगा। मंत्रालय ने कहा कि भारत ने निरंतर तनाव कम करने, संवाद और कूटनीति का समर्थन किया है, जो मौजूदा संघर्ष को जल्द समाप्त करने के लिए आवश्यक हैं। मंत्रालय ने कहा कि इस संघर्ष ने पहले ही लोगों को परेशानी हुई है और इससे वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति और व्यापार नेटवर्क को बाधित हुआ है।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →