Press Club Manali Election : प्रेस क्लब मनाली की नई कार्यकारिणी का गठन, जसवंत ठाकुर बने अध्यक्ष
बाबूशाही ब्यूरो
मनाली, 09 अप्रैल 2026 : इंटरनेशनल प्रेस क्लब मनाली की नई कार्यकारिणी का गठन बुधवार को सर्वसम्मति से किया गया। आयोजित बैठक में पत्रकारों ने क्लब के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने तथा पत्रकारों के हितों से जुड़े मुद्दों पर सक्रियता बढ़ाने पर भी चर्चा की।
बैठक में नई कार्यकारिणी का चुनाव करते हुए जसवंत ठाकुर को अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा राजन राय को उपाध्यक्ष, राज कुमार डोगरा को महासचिव, सचिन शर्मा को सह सचिव तथा नितिन शर्मा को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं शैलेंद्र शर्मा को क्लब का कानूनी सलाहकार नियुक्त किया गया।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने प्रेस क्लब के सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पत्रकारों की एकता, पेशेवर मूल्यों की रक्षा और पत्रकारिता से जुड़े मुद्दों के समाधान के लिए मिलकर कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रेस क्लब मनाली को और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी मंच बनाने के लिए सभी सदस्यों का सहयोग लिया जाएगा।
बैठक में उपस्थित पत्रकारों ने नई कार्यकारिणी को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में प्रेस क्लब मनाली पत्रकारों के हितों की रक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। (SBP)
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →