UP में भयंकर आंधी-तूफान, 100 लोगों की मौत
बाबूशाही नेटवर्क
प्रयागराज, 14 मई, 2026ः उत्तर प्रदेश के प्रयागराज-अयोध्या समेत 30 जिलों में बुधवार को आंधी-तूफान के कारण 100 लोगों की मौत हो गई। सबसे ज्यादा 21 मौतें प्रयागराज और 17 मौतें भदोही में हुईं।यहां 80 KMPH की रफ्तार से आंधी चली, बरेली में एक युवक टीनशेड समेत हवा में उड़ गया। राज्य के बांदा शहर में तापमान 45.4°C रहा। आज 51 जिलों में तेज आंधी-बारिश का अलर्ट है।
अगले दो दिन मौसम का हाल
15 मई:
राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी हीटवेव का अनुमान है।
झारखंड में कुछ जगहों पर 50-60kmph की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ आंधी चल सकती है।
बिहार, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, केरल और कर्नाटक में तेज हवाओं और बिजली के साथ गरज-चमक हो सकती है।
16 मई:
पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और पश्चिमी यूपी में बारिश, तेज हवाएं चल सकती हैं।
जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में बारिश के साथ ओले गिर सकते है। पहाड़ी इलाकों में तेज हवाएं भी चल सकती हैं।
बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ और पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश के साथ बिजली गिरने का अलर्ट है।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →