Weather Update:हरियाणा-13 जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट
चंडीगढ़, 26 सितंबर, 2026ः हरियाणा में एक बार फिर मौसम बदल गया है है। चंडीगढ़ मौसम विभाग ने आज और कल प्रदेश में आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। 26 सितंबर को 13 जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ बारिश का अनुमान जताया गया है।
इनमें यमुनानगर, करनाल, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, सोनीपत और पानीपत में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके अलावा पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, महेंद्रगढ़ में कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है। हिसार और भिवानी में भी कहीं-कहीं बारिश हो सकती है।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →