3 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज मैच, रोहित और विराट को सम्मानित करेगा पीसीए: पीसीए प्रेसिडेंट अमरजीत मेहता
-शुभमन पहली बार नए घरेलू मैदान पर करेंगे टीम इंडिया की कप्तानी, नमन और गुरनूर पर रहेंगी नजरें
-फैंस के लिए यादगार अनुभव सुनिश्चित करने को पीसीए कर रहा है पुख्ता व विश्वस्तरीय इंतजाम
न्यू चंडीगढ़ / चंडीगढ़। 26 सितंबर, 2026
पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (पीसीए) के प्रेसिडेंट अमरजीत सिंह मेहता ने जानकारी दी है कि आगामी 3 अक्टूबर को न्यू पीसीए क्रिकेट स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच ऐतिहासिक मेंस वनडे इंटरनेशनल मुकाबला खेला जाएगा। इस खास मौके पर पीसीए भारतीय क्रिकेट के दो महान दिग्गजों—रोहित शर्मा और विराट कोहली को विशेष रूप से सम्मानित करेगा।
पीसीए प्रेसिडेंट ने बताया कि न्यू चंडीगढ़ का यह विश्वस्तरीय मैदान इससे पहले अंतरराष्ट्रीय टी20 और टेस्ट मैचों की सफल मेजबानी कर चुका है। 3 अक्टूबर का यह मुकाबला इस मैदान के लिए आधिकारिक मेंस वनडे डेब्यू होगा, जो पंजाब के खेल इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ेगा।
मुकाबले का मुख्य आकर्षण रोहित और विराट होंगे, लेकिन शुभमन गिल पर भी सभी की नजरें रहेंगी। वे पहली बार अपने नए होम ग्राउंड पर बतौर कप्तान टीम का नेतृत्व करेंगे। इसके साथ ही घरेलू दर्शकों के लिए यह मैच बेहद रोमांचक रहेगा, क्योंकि पंजाब के प्रतिभाशाली खिलाड़ी नमन धीर को इस मैच में मौका मिलने की संभावना है, जबकि तेज गेंदबाज गुरनूर भी भारतीय टीम का हिस्सा हैं।
फैंस की सुविधा के लिए व्यापक प्रबंध
अमरजीत मेहता ने कहा, "यह मुकाबला क्रिकेट प्रेमियों के लिए ताउम्र याद रहने वाला अनुभव साबित होगा। पीसीए यह सुनिश्चित करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है कि स्टेडियम आने वाले हर दर्शक को अपने स्टार खिलाड़ियों को देखने का बेहतरीन और सहज अनुभव मिले। दर्शकों के प्रवेश, सिटिंग अरेंजमेंट, सुरक्षा, ट्रैफिक प्रबंधन और अन्य नागरिक सुविधाओं के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →