Weather Update: पंजाब के 4 जिलों में बारिश की संभावना
चंडीगढ़ 12 सितंबर, 2026
पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम बदलने लगा है। सुबह से ही कई इलाकों में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने आज (12 सितंबर) पठानकोट, होशियारपुर, रूपनगर और गुरदासपुर में बारिश का अनुमान लगाया है। राज्य के औसत अधिकतम तापमान में 0.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है, लेकिन यह अभी भी सामान्य से 2.2 डिग्री ज़्यादा है।
शुक्रवार को बठिंडा में सबसे ज़्यादा तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, 13 सितंबर से 15 सितंबर तक पंजाब के कई जिलों में बारिश की संभावना है। इस दौरान चंडीगढ़ में भी बारिश की उम्मीद है। शुक्रवार को चंडीगढ़ में 1.2 mm, लुधियाना में 21.5 mm और रूपनगर में 0.5 mm बारिश रिकॉर्ड की गई। हालांकि, ज़्यादातर इलाके सूखे रहे।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →