हरियाणा में मौसम हुआ सुहाना, 14 से 16 फरवरी के बीच बारिश के आसार
बाबूशाही ब्यूरो
चंडीगढ़, 11 फरवरी 2025 – हरियाणा में मौसम ने करवट ली है, जिससे तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, 15 फरवरी तक राज्य में मौसम आमतौर पर शुष्क बना रहेगा, लेकिन 14 से 16 फरवरी के बीच पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण हवा के रुख में बदलाव होगा, जिससे कुछ क्षेत्रों में बादल छाए रह सकते हैं और हल्की बारिश होने की संभावना है।
विशेषज्ञों के अनुसार, इस बदलाव से दिन और रात के तापमान में मामूली गिरावट आ सकती है, जिससे मौसम सुहावना बना रहेगा। हालांकि, बारिश का असर ज्यादा व्यापक नहीं होगा और यह छिटपुट इलाकों तक सीमित रह सकता है।
किसानों और आम लोगों को सलाह दी जाती है कि वे मौसम के इस बदलाव को ध्यान में रखते हुए अपनी योजनाएं बनाएं।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →