Himachal News: मुख्यमंत्री ने हिमाचली विद्यार्थियों की सुरक्षित वापिसी के लिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए
बाबूशाही ब्यूरो
शिमला, 9 मई, 2025 :उप-मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने आज यहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से भेंट कर, जम्मू-कश्मीर, विशेष रूप से श्रीनगर में पढ़ाई कर रहे हिमाचली विद्यार्थियों को सुरक्षित वापस लाने का आग्रह किया।
उन्होंने मुख्यमंत्री को अवगत करवाया कि इन छात्रों के अभिभावक अपने बच्चों की सुरक्षा के प्रति चिंतित हैं। उन्होंने बताया कि वर्तमान में लगभग 103 छात्र जम्मू-कश्मीर में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं और भारत-पाकिस्तान के मध्य बढ़ रहे तनाव के दृष्टिगत इनके परिजन अत्यंत चिंतित हैं और बच्चों की सुरक्षित वापिसी की मांग कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के छात्रों की सुरक्षा और कुशलता राज्य सरकार के लिए सर्वोपरि है। उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रदेश सरकार इस दिशा में हरसम्भव कदम उठाएगी। उन्होंने मुख्य सचिव को तत्काल आवश्यक कदम उठाने और छात्रों की सुरक्षित वापिसी सुनिश्चित करने के लिए जम्मू-कश्मीर सरकार से समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए। (SBP)
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →