Himachal News: मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुंदर सिंह जसवाल के निधन पर शोक व्यक्त किया
बाबूशाही ब्यूरो
शिमला, 22 मई 2025 : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सोलन जिला के सायरी क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुंदर सिंह जसवाल के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उनका आज प्रातः उनके निवास स्थान पर निधन हो गया। वह 83 वर्ष के थे।
ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि सुंदर सिंह जसवाल ने खादी बोर्ड के उपाध्यक्ष, जिला परिषद सदस्य और ग्राम पंचायत सायरी के प्रधान के रूप में लोगों की निःस्वार्थ भाव से सेवा की और क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। (SBP)
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here →
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →