Punjab News| BSF ने पिस्तौल के साथ पकड़ा संदिग्ध, दो ड्रोन बरामद
फिरोजपुर, 22 मई, 2025:
बीएसएफ की खुफिया शाखा द्वारा पुख्ता सूचना के आधार पर, बीएसएफ के जवानों ने आज फिरोजपुर के गांव गेंदू किलचा से एक संदिग्ध व्यक्ति को एक देसी पिस्तौल और एक मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया। पकड़े गए व्यक्ति, गांव हबीब वाला का निवासी है, जिसे उसके अवैध संबंधों का पता लगाने के लिए आगे की पूछताछ के लिए पुलिस स्टेशन- ममदोट को सौंप दिया गया है।
इससे पहले, बीती रात बीएसएफ जवानों ने फिरोजपुर जिले के हजारा सिंह वाला गांव के निकट सूखे नाले से एक डीजेआई माविक 3 क्लासिक ड्रोन बरामद किया।
आज सुबह करीब 11:50 बजे सतर्क बीएसएफ जवानों ने फिरोजपुर जिले के किल्चे गांव से सटे एक खेत के पास एक डीजेआई एयर 3 ड्रोन बरामद किया।
विश्वसनीय सूचना और बीएसएफ जवानों की त्वरित कार्रवाई ने एक बार फिर सीमा पार से तस्करों और ड्रोन संचालकों के नापाक मंसूबों को नाकाम कर दिया।
kk
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →