Weather Update: पंजाब में 9 जून से हीटवेव की चेतावनी, गर्मी के टूटेंगे रिकॉर्ड!
चंडीगढ, 08 जून, 2025ः पंजाब में एक बार फिर गर्मी सारे रिकार्ड तोड़ने वाली है। 9 जून से लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है। राज्य में सबसे अधिक तापमान बठिंडा जिले में 42.6°C रिकॉर्ड किया गया है। अन्य प्रमुख शहरों में चंडीगढ़ में 39.9°C, अमृतसर में 41.1°C, और लुधियाना में 40.0°C तापमान दर्ज किया गया।
9 जून से 11 जून तक राज्य के दक्षिणी और दक्षिण-पश्चिमी हिस्सों में गर्म हवाओं की लहर चलने की संभावना है। फाजिल्का, मुक्तसर, फरीदकोट, मोगा, बठिंडा, मानसा, संगरूर, पटियाला और फतेहगढ़ साहिब जिलों में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत होगी।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →