Himachal Pradesh: Rajyasabha Election: कांग्रेस प्रत्याशी अनुराग शर्मा ने भरा नामांकन, शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार
बाबूशाही ब्यूरो
शिमला, 05 मार्च 2026 :
शिमला। हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा के लिए कांग्रेस प्रत्याशी अनुराग शर्मा ने गुरुवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस अवसर पर उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व तथा प्रदेश के नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए राज्यसभा में प्रदेश की जनता की आवाज़ प्रभावी ढंग से उठाने का संकल्प जताया।
अनुराग शर्मा वर्तमान में कांगड़ा जिला कांग्रेस के अध्यक्ष के साथ-साथ बीड़ पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन के प्रेसिडेंट भी हैं। नामांकन भरने के बाद उन्होंने कहा कि उन्हें हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल करने का अवसर मिला, जो उनके लिए गर्व और जिम्मेदारी का क्षण है।
उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का आभार व्यक्त किया। इसके साथ ही उन्होंने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार तथा मंत्रिमंडल के सदस्यों, विधायकों और पार्टी कार्यकर्ताओं का भी धन्यवाद किया।
अनुराग शर्मा ने कहा कि पार्टी नेतृत्व, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं के विश्वास, समर्थन और मार्गदर्शन से वे राज्यसभा में हिमाचल प्रदेश की जनता के हितों और मुद्दों को मजबूती से उठाने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेशवासियों के स्नेह और आशीर्वाद के लिए वे सदैव ऋणी रहेंगे। (SBP)
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →