अमृतसर में ब्यूटी पार्लर पर फायरिंग:गोली लगने से महिला गंभीर घायल
अमृतसर, 10 जनवरी,2026ः अमृतसर में कानून-व्यवस्था की स्थिति लगातार बिगड़ती नजर आ रही है।ताजा मामला जंडियाला गुरु के गोशाला रोड से सामने आया है, जहां अज्ञात युवकों ने एक ब्यूटी पार्लर को निशाना बनाते हुए अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस दौरान पार्लर में काम कर रही एक महिला के पैर में गोली लग गई। घायल महिला को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई। मौके पर पहुंचे डीएसपी ने बताया कि जंडियाला गुरु में अब तक हुई सभी फायरिंग की घटनाओं को पुलिस ने ट्रेस किया है और इस मामले की भी गहराई से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि शुरुआती जांच में मामला फिरौती से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →