पंजाब वालों के लिए बड़ी खुशखबरी; शुक्रवार से लगातार आ रही हैं छुट्टियां? जानिए क्या है पूरा अपडेट
Live Punjabi TV Bureau
चंडीगढ़, 21 जनवरी: जनवरी का महीना खत्म होते-होते पंजाब के सरकारी कर्मचारियों और आम लोगों को बड़ी राहत देकर जा रहा है। अगर आप भी कहीं घूमने-फिरने का प्लान बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद खास है। दरअसल, इस हफ्ते के अंत में छुट्टियों का ऐसा संयोग बन रहा है कि लोगों को लगातार कई दिनों का आराम मिल सकता है।
23 जनवरी को क्यों है छुट्टी?
साल 2026 के सरकारी कैलेंडर के मुताबिक, आने वाले शुक्रवार यानी 23 जनवरी को पंजाब में आरक्षित छुट्टी (Reserved Holiday) रहेगी। यह छुट्टी बसंत पंचमी के त्योहार और नामधारी संप्रदाय के प्रमुख सतगुरु राम सिंह जी के जन्म दिवस के संबंध में है। हालांकि यह आरक्षित छुट्टी है, लेकिन बहुत से दफ्तरों और संस्थानों में इस दिन कामकाज बंद रह सकता है।
बन रहा है 'लॉन्ग वीकेंड'
मौजूदा हफ्ते के अंत में एक लंबा वीकेंड (Long Weekend) बन रहा है। समीकरण कुछ इस तरह हैं:
-
23 जनवरी (शुक्रवार): बसंत पंचमी/सतगुरु राम सिंह जी जयंती (आरक्षित छुट्टी)।
-
24 जनवरी (शनिवार): ज्यादातर दफ्तरों में साप्ताहिक छुट्टी।
-
25 जनवरी (रविवार): साप्ताहिक छुट्टी।
-
26 जनवरी (सोमवार): गणतंत्र दिवस (गज़टिड छुट्टी)।
स्कूली बच्चों और कर्मचारियों की मौज
26 जनवरी को गणतंत्र दिवस (Republic Day) के मौके पर पूरे देश में सरकारी छुट्टी रहेगी। इसके अलावा परेड में हिस्सा लेने वाले स्कूली बच्चों के लिए प्रशासन की तरफ से अक्सर अगले दिन भी छुट्टी का ऐलान किया जाता है। कुल मिलाकर सरकारी कर्मचारियों और लोगों के पास परिवार के साथ समय बिताने और बाहर घूमने जाने का यह सुनहरा मौका है।
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →