तीन मंजिला बिल्डिंग गिरी, स्टूडेंट समेत 2 की मौत: कई घायल
कोटा, 08 फरवरी,2026ः राजस्थान के कोटा में शनिवार रात करीब 9 बजे एक 3 मंजिला बिल्डिंग ढह गई। मलबे में स्टूडेंट्स समेत कई लोग दब गए। हादसे में एक कोचिंग स्टूडेंट समेत 2 लोगों की की मौत हो गई, जबकि 8 घायल हॉस्पिटल में भर्ती है। 5 घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।तलवंडी में इमारत गिरने की सूचना पर पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।
रेस्क्यू के दौरान बचाव दल का एक कर्मचारी भी घायल हो गया। ऊर्जा मंत्री हीरालाल नगर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में घायलों से मिलने पहुंचे। उन्होंने बताया- हादसे की पूरी जांच करवाई जाएगी। इसके लिए कमेटी गठित की है।
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →