कलयुगी मां की करतूत! तीनों बच्चों को नहर में फेंका फिर खुद भी की आत्महत्या की कोशिश
मोहाली, 30 जून, 2026ः रोपड़ में मोहाली की एक महिला ने अपने 3 बच्चों को नहर में फेंक दिया। इसके बाद खुद भी आत्महत्या करने के लिए नहर में छलांग लगा दी। इस घटना में तीनों बच्चों की मौत गई। इनमें से 2 बच्चों के शव गोताखोरों ने बरामद कर लिए हैं। जबकि, एक बच्चे की तलाश जारी है।
वहीं, नहर के पास से मंगलवार को पुलिस ने महिला को जिंदा पकड़ लिया। वह डूबी नहीं और तैर कर किनारे पर आ गई थी। बताया जा रहा है कि महिला केवल नहर में कूदकर आत्महत्या करने के लिए ही मोहाली से रोपड़ आई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।आरोपी की पहचान शकुंतला उर्फ सुमन के रूप में हुई है। वह मोहाली के मटौर की रहने वाली है। उसने अपने तीनों बच्चों 10 वर्षीय तपिश, 7 वर्षीय तनवी और 4 वर्षीय नितिन की हत्या कर दी।
परिवार के अनुसार, करीब 10 महीने पहले शकुंतला के पति कमल ने भी आत्महत्या कर ली थी। पति की मौत के बाद परिवार पर आर्थिक और मानसिक दबाव बढ़ गया था। इसके बाद से ही परिवार की स्थिति लगातार बिगड़ती चली गई। घर में कमाने वाला कोई नहीं था, इसलिए बच्चों के बूढ़े दादा को काम पर जाना पड़ता था।
मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी सिटी-1 गुरचरण सिंह ने बताया कि घटना से जुड़े सभी तथ्यों की जांच की जा रही है। परिवार की परिस्थितियों, घटनाक्रम और आरोपी महिला से पूछताछ जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक वजह और परिस्थितियां स्पष्ट हो पाएगी।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →