बठिंडा में खूनी संघर्ष: प्लॉट के कब्जे को लेकर दो पक्षों में ताबड़तोड़ फायरिंग
बठिंडा: महानगर के नरूआणा-बीड़ रोड इलाके में शनिवार को जमीन के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। एक प्लॉट की निशानदेही और कब्जे को लेकर दो गुटों के बीच जमकर गोलियां चलीं, जिसमें दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
क्या है पूरा मामला?
डीएसपी संदीप भाटी ने बताया कि जालंधर सिंह और रणजीत कौर के बीच प्लॉट की निशानदेही को लेकर विवाद चल रहा था। विवाद के दौरान जालंधर सिंह की ओर से लाल सिंह और हरप्रीत सिंह मौके पर पहुंचे थे। इसी बीच रणजीत कौर के पक्ष से दिलप्रीत नरूआणा वहां आया और बहस बढ़ने पर उसने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने से लाल सिंह और हरप्रीत सिंह घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए बठिंडा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस की कार्रवाई
सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि फायरिंग में इस्तेमाल किया गया हथियार लाइसेंसी था या अवैध। अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उन्हें जल्द ही सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →