Himachal Weather Update : अटल टनल सहित चोटियों पर बर्फबारी; कई जिलों में ओलावृष्टि से सेब, गेहूं और मटर को नुकसान
बाबूशाही ब्यूरो
मनाली/शिमला, 31 मार्च 2026 : अटल टनल रोहतांग सहित प्रदेश की चोटियों पर सोमवार को बर्फबारी हुई। शिमला, मंडी, कुल्लू और कांगड़ा के कई क्षेत्रों में ओलावृष्टि से सेब, गेहूं, मटर और अन्य फसलों को नुकसान हुआ है। हिमाचल में मंगलवार को भी अंधड़ और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी हुआ है।
पांच अप्रैल तक प्रदेश में मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है। सोमवार को राजधानी शिमला में बूंदाबांदी हुई। चंबा में बारिश से 61 बिजली ट्रांसफार्मर ठप होने से 300 गांवों में ब्लैकआउट छा गया। वहीं, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी से सुबह और शाम मौसम में फिर ठंडक लौट आई है।
अटल टनल रोहतांग सहित प्रदेश की चोटियों पर सोमवार को बर्फबारी हुई। शिमला, मंडी, कुल्लू और कांगड़ा के कई क्षेत्रों में ओलावृष्टि से सेब, गेहूं, मटर और अन्य फसलों को नुकसान हुआ है। हिमाचल में मंगलवार को भी अंधड़ और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी हुआ है। पांच अप्रैल तक प्रदेश में मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है।
सोमवार को राजधानी शिमला में बूंदाबांदी हुई। चंबा में बारिश से 61 बिजली ट्रांसफार्मर ठप होने से 300 गांवों में ब्लैकआउट छा गया। वहीं, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी से सुबह और शाम मौसम में फिर ठंडक लौट आई है।
अटल टनल में बर्फबारी, रोकी वाहनों की आवाजाही
अटल टनल रोहतांग के साउथ पोर्टल पर भारी बर्फबारी हो रही है। रोहतांग दर्रा समेत अन्य ऊंचे इलाकों में भी बर्फबारी का दौर जारी है जबकि मनाली और आसपास के इलाकों में बारिश होने से ठंडक का अहसास हो रहा है। पुलिस ने पर्यटकों एवं आम जनता की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एडवाजरी जारी की है। पुलिस ने वाहनों को सोलंग बैरियर से आगे जाने पर रोक लगा दी है। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने कहा कि यदि अत्यंत आवश्यक हो तभी ऊंचाई वाले क्षेत्रों की ओर यात्रा करें और ऐसे में केवल फोर बाई फोर वाहनों का ही उपयोग करें। साथ ही, मौसम एवं प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन अवश्य करें। सैंज घाटी के शैंशर और देहुरीधार पंचायतों में ओलावृष्टि हुई। ओले गिरने से प्लम के साथ नाशपाती, गोभी, मटर सहित अन्य फसलों को नुकसान हुआ है।
सराज में ओलावृष्टि से भारी नुकसान
जिला मंडी के सराज विधानसभा क्षेत्र में भी तेज अंधड़ के साथ मूसलाधार बारिश और ओलावृष्टि ने भारी नुकसान पहुंचाया। शिकारी देवी, शैटाधार और तुंगासीगढ़ में ओलावृष्टि के साथ बर्फ के फाहे भी गिरे। इससे तापमान में गिरावट आई। सराज की आधा दर्जन से अधिक पंचायतों में ओलों की मार से मटर, सेब और प्लम की फसल तबाह हो गई है। पूरा क्षेत्र ओलों से ढक गया, जिससे किसानों और बागवानों को लाखों का नुकसान होने का अनुमान है। उधर, रविवार रात को कल्पा में न्यूनतम तापमान 3.0, केलांग में 1.5, कुकुमसेरी में 5.2, ताबो में 2.0, शिमला में 11.8, धर्मशाला में 9.5, ऊना-नाहन में 15.3, मनाली में 7.1, कांगड़ा में 15.2, मंडी में 13.3 और बिलासपुर में 17.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
क्षेत्र अधिकतम तापमान
ऊना 29.2
कांगड़ा 28.4
मंडी 27.6
नाहन 25.1
सोलन 24.5
धर्मशाला 21.0
चंबा 18.6
कल्पा 18.1
मनाली 18.0
(SBP)
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →