BREAKING NEWS: राघव चड्ढा को बड़ा झटका, इस पद से हटाए गए
नई दिल्ली, 02 अप्रैल,2026ः राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को बड़ा झटका लगा है. आम आदमी पार्टी ने चड्ढा को राज्यसभा के उपनेता पद से हटा दिया है. उनकी जगह सांसद अशोक मित्तल आप के उपनेता होंगे. आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा सचिवालय से कहा कि राघव चड्ढा को सदन में पार्टी के नेता के तौर पर बोलने का मौका ना दिया जाए. यानी अब उनके राज्यसभा में बोलने की टाइमिंग पर भी कैंची चलेगी.
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →