IPL 2026: आज कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा मुकाबला
कोलकाताः कोलकाता नाइट राइडर्स IPL 2026 के छठे मैच में अपने होम ग्राउंड पर आज सनराइजर्स हैदराबाद का सामना करेगी। यह मैच ईडन गार्डन्स में शाम 7:30 बजे शुरू होगा। जबकि टॉस 7:00 बजे होगा।
कोलकाता और हैदराबाद के बीच अब तक 30 IPL मुकाबले खेले गए हैं। इनमें कोलकाता ने 19 मैच जीते हैं, जबकि हैदराबाद को 10 जीत मिली है। एक मैच टाई रहा था, जिसे सुपर ओवर में कोलकाता ने अपने नाम किया।
ईडन गार्डन्स में दोनों टीमों के बीच 11 मुकाबले हुए हैं। यहां होम टीम कोलकाता का दबदबा रहा है, जिसने 8 मैच जीते हैं, जबकि हैदराबाद को 3 मुकाबलों में सफलता मिली है।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →