Himachal Breaking : खाई में गिरी ट्रैवलर, कई लोगों के मारे जाने की खबर; सात को निकाला गया सुरक्षित
बाबूशाही ब्यूरो
कुल्लू, 04 अप्रैल 2026 : हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला के बंजार उपमंडल में नेशनल हाईवे 305 स्थित घीयागी से दो किलोमीटर पीछे सोझा की तरफ से एक पर्यटकों से भारी ट्रैवलर खाई में गिर गई है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे में दो से तीन लोगों के मरने की सूचना है। वहीं करीब सात लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। हादसा शनिवार शाम करीब 8:00 बजे के आसपास हुआ है।
सात लोगों को निकाला गया सुरक्षित
ट्रैवलर जलोड़ी दर्रा से जीभी की तरफ जा रही थी। इस दौरान भ्रागे जान नामक जगह पर ट्रैवलर अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी। सूचना के बाद स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गया है।
स्थानीय निवासियों ने बताया कि हादसा करीब 8:00 के आसपास हुआ है। इसमें कितने लोगों की मौत हुई और कितने लोग घायल हुए इसकी अभी आधिकारिक सूचना नहीं है। एसडीएम बंजार पंकज शर्मा ने कहा कि सूचना के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। (SBP)
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →