शंभू के पास रेलवे लाइन पर बम धमाका, एक की मौके पर मौत
बाबूशाही नेटवर्क
शंभू (पटियाला), 28 अप्रैल, 2026: शंभू और राजपुरा के बीच बथोनिया गांव के पास रेलवे लाइन पर बम लगाते समय एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। यह घटना कल रात करीब 10 बजे हुई।
पुलिस टीम तुरंत हरकत में आई और पटियाला के DIG कुलदीप सिंह चहल तथा SSP वरुण शर्मा तत्काल मौके पर पहुंचे।
सूत्रों के अनुसार, शव की हालत देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि बम लगाते समय ही उस व्यक्ति की मौत हो गई होगी। पुलिस ने मौके से तार, दो मोटरसाइकिलें और एक मोबाइल फोन बरामद किया है।
पुलिस द्वारा इस मामले को जल्द ही सुलझा लिए जाने की संभावना है।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →