Himachal: विधायक सुधीर शर्मा 18 अगस्त के बाद जांच में होंगे शामिल, धर्मशाला में 13 अगस्त को थी पेशी, आउट ऑफ स्टेशन होने के चलते नहीं पहुंचे
Babushahi Bureau
धर्मशाला : 14 अगस्त 2026 : आय से अधिक संपत्ति के मामले में धर्मशाला से भाजपा विधायक सुधीर शर्मा गुरुवार को विजिलेंस सतर्कता विभाग के समक्ष पेश नहीं हुए। विजिलेंस ने उन्हें गुरुवार को पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन विधायक ने आउट ऑफ स्टेशन होने का हवाला देते हुए 18 अगस्त के बाद जांच में शामिल होने की बात कही है।
इस घटनाक्रम से जहां सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है, वहीं अब सबकी निगाहें जांच एजेंसी विजिलेंस के अगले कदम पर टिक गई हैं। दरअसल, सुधीर शर्मा ने विजिलेंस द्वारा भेजे गए नोटिस के जवाब में पहले ही यह स्पष्ट कर दिया था कि वह वर्तमान में शहर से बाहर हैं।
उन्होंने जांच एजेंसी को लिखित में सूचित कर दिया था कि वह 18 अगस्त के बाद ही थाने में उपस्थित होकर जांच में अपना पक्ष रख पाएंगे। नोटिस के इस जवाब की भनक आम जनता को नहीं थी, जिसके कारण गुरुवार दिन भर शहर में यह चर्चा और कयासों का दौर चलता रहा कि सुधीर शर्मा विजिलेंस के सामने पेश हुए या नहीं। (SBP)
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →