Shimla News : मुख्यमंत्री ने चौपाल क्षेत्र में विभिन्न परियोजनाओं के लिए 27 करोड़ रुपये जारी किए
बाबूशाही ब्यूरो
शिमला : 17 अगस्त, 2026 : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शिमला जिले के चौपाल विधानसभा क्षेत्र के लोगों को विकास की सौगातें देते हुए विभिन्न परियोजनाओं के लिए आज 27 करोड़ रुपये की धनराशि जारी की।
उन्होंने संयुक्त कार्यालय भवन, नेरवा, जिला शिमला के लिए दो करोड़, संयुक्त कार्यालय भवन, चौपाल के लिए तीन करोड़, संयुक्त कार्यालय भवन कुपवी के लिए दो करोड़, दुग्ध अभिशीतन संयंत्र नेरवा के लिए दो करोड़, नेरवा बाईपास के लिए चार करोड़, लखावटी पुल के लिए 12 करोड़ तथा छवाला-चौपाल जलापूर्ति योजना के लिए दो करोड़ रुपये स्वीकृत किए।
चौपाल विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस नेता रजनीश किमटा, एचपीएमसी के उपाध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा तथा चौपाल नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष चन्द्र मोहन ने चौपाल क्षेत्र की विभिन्न विकास परियोजनाओं को समुचित धनराशि उपलब्ध करवाने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्र में विकास को गति मिलेगी। लोग इन परियोजनाओं का लाभ उठाकर धन एवं समय में बचत कर पाएंगे तथा उनका रहन-सहन सुगम होगा।
उल्लेखनीय है कि हाल ही में रजनीश किमटा, सुरेन्द्र शर्मा, चन्द्र मोहन तथा अन्य कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं ने मुख्यमंत्री से भेंट कर क्षेत्र में विकास गतिविधियों में तेजी लाने के लिए इन परियोजनाओं को समुचित धनराशि जारी करने का अनुरोध किया था।(SBP)
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →