दिल्ली में 50km की रफ्तार से चलेंगी तूफानी हवाएं; बारिश और गरज-चमक के आसार
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज बदला-बदला रहने वाला है। मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए 'यलो अलर्ट' जारी करते हुए हल्की बारिश और 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी है। इससे दिल्लीवासियों को बढ़ती गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।
तापमान का हाल
सोमवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.3 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री रहा। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, मंगलवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और अधिकतम तापमान 34 डिग्री तक पहुंच सकता है।
बुधवार से बदलेगी हवा
विभाग के अनुसार, बुधवार शाम या रात से ही राजधानी में मौसम बिगड़ना शुरू हो जाएगा। गरज-चमक और बिजली कड़कने के साथ हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। आने वाले दिनों में बारिश और तेज हवाओं के कारण तापमान में गिरावट आएगी, जिससे उमस और गर्मी से कुछ दिनों के लिए निजात मिलेगी।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →