पूर्व टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस भाजपा में हुए शामिल
नई दिल्लीः पूर्व टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस आज नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू और सुकांत मजूमदार सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी -भाजपा में शामिल हो गए। श्री पेस का पार्टी में स्वागत करते हुए श्री रिजिजू ने भाजपा में उनके प्रवेश को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि पूर्व टेनिस खिलाड़ी पिछले 12 वर्षों में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा खेल के क्षेत्र में किए गए कार्यों से प्रेरित होकर भाजपा में शामिल हुए हैं।
इस अवसर पर श्री पेस ने प्रधानमंत्री मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि यह उनके जीवन का एक बड़ा दिन है। खेलो इंडिया मूवमेंट और टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम – टॉप्स योजना की सराहना करते हुए श्री पेस ने कहा कि यह उनके लिए खेल और युवाओं की सेवा करने का एक बड़ा अवसर है।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →