Himachal Obituary News : मुख्यमंत्री ने विधायक सुंदर ठाकुर के पिता जोग ध्यान और विधायक भुवनेश्वर के भाई बुद्धिश्वर गौड़ के निधन पर जताया शोक
बाबूशाही ब्यूरो
शिमला, 31 मार्च 2026 :
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कुल्लू विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर के पिता ठाकुर जोग ध्यान के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि ठाकुर जोग ध्यान का निधन परिवार के लिए बहुत बड़ी क्षति है। उन्होंने सुंदर सिंह ठाकुर और उनके परिवार के प्रति इस दुख की घड़ी में संवेदना व्यक्त की।
उन्होंने परमपिता परमात्मा से दिवंगत की आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
वहीं, मुख्यमंत्री ने मनाली विधानसभा क्षेत्र के विधायक भुवनेश्वर गौड़ के बड़े भाई बुधीश्वर गौड़ के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका निधन पूरे परिवार के लिए बहुत बड़ी क्षति है। उन्होंने भुवनेश्वर गौड़ और उनके परिवार के प्रति इस कठिन समय में संवेदना व्यक्त की।
उन्होंने ईश्वर से दिवंगत की आत्मा को शांति और परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। (SBP)
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →