बठिंडा में गर्मी से व्यक्ति की मौत! बेहोश होकर गिरा
चंडीगढ़, 14 जून, 2026ः पंजाब और चंडीगढ़ में बारिश के बाद अब उमस गढ़ गई है। बठिंडा में गर्मी से फल-सब्जियां बेचने वाले युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान अंग्रेज के नाम से हुई है, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला था। वह जीटी रोड स्थित एक पेट्रोल पंप के पास स्टॉल लगाकर फल-सब्जियां बेच रहा था।
इसी दौरान तेज गर्मी और धूप के कारण उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गया। मौके पर पहुंची नौजवान वेलफेयर सोसाइटी की एम्बुलेंस टीम उसे पहले सिविल अस्पताल और फिर एआईआईएमएस बठिंडा लेकर गई, जहां रात करीब 9:30 बजे उसकी मौत हो गई। हालांकि डॉक्टरों ने मौत के कारण गर्मी की पुष्टि नहीं की है।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →