मौसम अपडेट: पंजाब के 12 जिलों में बारिश की संभावना
मोहाली 8 अक्टूबर 2026: पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम ने करवट ली है। कई इलाकों में बारिश और ओले गिरने से गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज (8 अक्टूबर) कई इलाकों में गरज के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान बिजली कड़कने और 40 से 50 km प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।
चंडीगढ़ में भी तेज हवाएं चल सकती हैं। बदलते मौसम से पूरे पंजाब में तापमान में भी गिरावट आई है। राज्य के औसत अधिकतम तापमान में पिछले दिन के मुकाबले 1.8 डिग्री की कमी आई है। हालांकि, तापमान सामान्य के आसपास ही बना हुआ है। बुधवार को बठिंडा में राज्य का सबसे ज्यादा तापमान 36.1 डिग्री दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के मुताबिक, आज पंजाब के 12 जिलों में बारिश की संभावना है।
पठानकोट, गुरदासपुर और होशियारपुर के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। अमृतसर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, रोपड़, पटियाला और मोहाली के कुछ इलाकों में भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →