Weather News: मौसम का बदला मिजाज़! पंचकूला में तेज बारिश के साथ ओले पड़े
पंचकूला, 07 अक्तूबर, 2026ः हरियाणा में बुधवार दोपहर बाद मौसम फिर बदल गया। पंचकूला में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। मंगलवार रात भी यहां ओले पड़े थे। अंबाला, यमुनानगर में भी घटा छाई हुई है।12 अक्टूबर तक बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र, चंडीगढ़ के मुताबिक, इस दौरान दो वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होंगे।
IMD ने आज पूरे दिन अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर, करनाल, कुरुक्षेत्र, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम और फरीदाबाद में यलो अलर्ट जारी किया है।इन जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, बिजली चमकने और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। बारिश के अलर्ट से मंडियों में खुले में पड़े धान को लेकर किसानों और आढ़तियों की चिंता बढ़ गई है।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →