राष्ट्रीय लोक दल ने हरियाणा में किया बड़ा बदलाव, जगजीत सिंह सांगवान बने प्रदेश अध्यक्ष
रमेश गोयत
चंडीगढ, 27 अप्रैल 2025
राष्ट्रीय लोक दल (RLD) ने हरियाणा प्रदेश इकाई में बड़ा बदलाव करते हुए पूर्व विधायक जगजीत सिंह सांगवान को पार्टी का हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयन्त चौधरी द्वारा की गई है और तत्काल प्रभाव से लागू मानी जाएगी।
राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) त्रिलोक त्यागी द्वारा जारी नियुक्ति पत्र में कहा गया है कि पार्टी को उम्मीद है कि सांगवान अपने अनुभव और समर्पण से हरियाणा में पार्टी संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे और उसे नए मुकाम तक पहुंचाएंगे।
सांगवान चरखी दादरी के वरिष्ठ राजनीतिक नेता हैं और पूर्व में विधायक रह चुके हैं। उनके पास जमीनी राजनीतिक समझ और संगठनात्मक अनुभव दोनों हैं, जिससे पार्टी को हरियाणा में नया बल मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →