हैरानीजनक! नेश्नल हाइवे के किनारे मिली युवती की मृतक देह
गुरुग्राम, 30 जून, 2026ः गुरुग्राम में दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-48) पर इफ्को चौक के पास सर्विस लेन की झाड़ियों में एक महिला क डेडबॉडी मिली है। मृतका की उम्र करीब 30 वर्ष है। शुरुआती जांच में महिला के शरीर पर चोट के कुछ निशान मिले हैं, जिससे स्थानीय स्तर पर कई तरह की आशंकाएं जताई जा रही थी। हालांकि, पुलिस ने इस मामले में हत्या से फिलहाल इनकार किया है।
सूचना मिलते ही सेक्टर-29 थाना पुलिस और फोरेंसिक विशेषज्ञों की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया। शुरुआती जांच और चोट के निशानों को लेकर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह मामला हत्या का नहीं लग रहा है।
सेक्टर-29 थाने के एसएचओ सतेंद्र ने बताया कि फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के जिलों और थानों में दर्ज गुमशुदगी के रिकॉर्ड खंगाल रही है। इसके साथ ही, इफ्को चौक और हाईवे की सर्विस लेन पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की भी जांच की जा रही है ताकि महिला के वहां पहुंचने के समय और परिस्थितियों का सटीक पता लगाया जा सके।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →