BREAKING- केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफ़ा
नई दिल्ली, 25 जुलाई, 2026: देश भर में छात्रों के ज़बरदस्त विरोध और जंतर-मंतर पर लगातार चल रहे धरने के आगे सरकार को आखिरकार झुकना पड़ा है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया है। इस घटनाक्रम से यह बड़ा संकेत मिला है कि सरकार ने छात्रों की मुख्य मांगें मान ली हैं, जिसके बाद छात्र संगठनों और समर्थकों में खुशी की लहर देखी जा रही है।
मीडिया रिपोर्टों और मिली जानकारी के अनुसार, आज दिल्ली में एक अहम उच्च-स्तरीय बैठक चल रही थी। इसी बैठक के दौरान यह बड़ा फ़ैसला लिया गया और धर्मेंद्र प्रधान से मंत्रालय का इस्तीफ़ा ले लिया गया। हालांकि, यह साफ़ कर दिया गया है कि धर्मेंद्र प्रधान सांसद (MP) बने रहेंगे, लेकिन अब शिक्षा मंत्रालय के कामकाज में उनका कोई दखल नहीं होगा और मंत्रालय की ज़िम्मेदारियां उनसे वापस ले ली गई हैं।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →