CGC लांडरां ने इंटरनेशनल वूमेन डे सेलीब्रेट किया
चंडीगढ़, 8 March 2026- चंडीगढ़ ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेज़ (सीजीसी), लांडरां ने इंटरनेशनल वुमेन डे के अवसर पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया, जिनके माध्यम से संस्थान में महिलाओं के योगदान और उपलब्धियों को सम्मानित किया गया। सेलेब्रेशन के अंतर्गत सीजीसी लांडरां के प्रेसिडेंट रशपाल सिंह धालीवाल ने संस्थान के डायरेक्टर्स के साथ मिलकर कैंपस की महिला सहयोगी कर्मचारियों को उनके समर्पण और सेवाओं के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए सूट भेंट किए। यह पहल संस्थान के स्मूथ फंक्शनिंग में महिला सप्पोर्ट स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका को स्वीकार करने और उनके योगदान को सम्मानित करने के महत्व को रेखांकित करती है। सीजीसी लांडरां के डिपार्टमेंट ऑफ़ स्टूडेंट वेलफेयर ने इस अवसर पर विभिन्न फ़ील्ड्स की सफल महिला लीडर्स की भागीदारी के साथ एक पैनल चर्चा का भी आयोजन किया। इस सेशन में प्रेरणादायक वक्ताओं ने अपने अनुभव और विचार स्टूडेंट्स तथा उपस्थित लोगों के साथ साझा किए। इस विशिष्ट पैनल में शर्मिता भिंडर, फेमस पोएट, राइटर, थॉट एक्टिविस्ट तथा एम्पॉवर की फाउंडर, कमल रेखी, चीफ बिज़नेस ऑफिसर (इंटरनेशनल), भूमिका रियल्टी, हरमन मंगत, डिजिटल मार्केटिंग स्ट्रैटेजिस्ट एवं एजुकेशनिस्ट, डॉ. भूपिंदर वराइच, साइकेट्रिस्ट, फोर्टिस हॉस्पिटल, अनीता शब्दीश, प्रसिद्ध थिएटर आर्टिस्ट, डायरेक्टर एवं सुचेतक रंगमंच की फाउंडर तथा डॉ. गगनदीप भुल्लर, डायरेक्टर, स्टूडेंट वेलफेयर एवं एलुमनाई अफेयर्स, सीजीसी लांडरां शामिल रहीं। चर्चा के दौरान पैनलिस्टों ने अपने पर्सनल और प्रोफेशनल जर्नी से जुड़े विचार साझा किए। उन्होंने बताया कि दृढ़ता, धैर्य, अनुशासन और साहस जैसे गुणों ने उन्हें चुनौतियों का सामना करने और अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में कैसे सहायता की। उन्होंने एक-दूसरे का सहयोग करने के महत्व पर भी ज़ोर दिया तथा इमोशनल वेल्बीइंग और पर्सनल ग्रोथ को प्राथमिकता देने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए डॉ. गगनदीप भुल्लर, डायरेक्टर, स्टूडेंट वेलफेयर एवं एलुमनाई अफेयर्स, चंडीगढ़ ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेज (सीजीसी), लांडरां ने कहा, “इंटरनेशनल वूमेन डे समाज के हर क्षेत्र में महिलाओं की शक्ति, दृढ़ता और योगदान को पहचानने का एक महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करता है। सीजीसी लांडरां में हम ऐसा वातावरण बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं जो महिलाओं में आत्मविश्वास, समानता और आगे बढ़ने तथा नेतृत्व करने के अवसरों को प्रोत्साहित करे।” सत्र का समापन दर्शकों के साथ एक क्वेश्चन आंसर सेगमेंट के साथ हुआ। संस्थान की महिला कर्मचारियों को भी उनके महत्वपूर्ण योगदान के सम्मान में सम्मानित किया गया।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →