Moga : अमित शाह की रैली के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी; घर से निकलने से पहले देख लें ये
मोगा: मोगा के किल्ली चहलां में आज होने वाली केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की रैली के मद्देनजर जिला पुलिस ने व्यापक ट्रैफिक प्लान जारी किया है। रैली के दौरान आम जनता को जाम और असुविधा से बचाने के लिए ट्रैफिक एजुकेशन सेल ने विभिन्न जिलों से आने-जाने वाले वाहनों के लिए रूट बदल दिए हैं।
प्रमुख रूट और वैकल्पिक रास्ते:
-
फरीदकोट, फिरोजपुर, फाजिल्का से लुधियाना/चंडीगढ़: इन शहरों से आने वाले वाहन तलवंडी भाई से जीरा, कोट ईसे खां, धर्मकोट और सिद्धवां बेट मार्ग का उपयोग करें।
-
बरनाला, संगरूर, पटियाला से अमृतसर/पठानकोट: ये वाहन हिम्मतपुरा तिकोनी से निहाल सिंह वाला, बाघापुराना और मुदकी मार्ग से नेशनल हाईवे की ओर जा सकते हैं।
-
अबोहर और श्री मुक्तसर साहिब से लुधियाना: यात्री कोटकपूरा से मुदकी, जीरा और सिद्धवां बेट के रास्ते लुधियाना पहुंचें।
-
चंडीगढ़ और लुधियाना से फिरोजपुर/फाजिल्का: वाहन चालक नानकसर से गालिब कलां, कोकरी कलां और कोट ईसे खां वाले रूट का चुनाव करें।
-
अमृतसर और तरनतारन से रैली स्थल: श्रद्धालु या कार्यकर्ता मखू, जीरा, तलवंडी भाई और बुग्गीपुरा चौक के रास्ते किल्ली चहलां पहुंच सकते हैं।
रैली में आने वालों के लिए निर्देश
रैली में शामिल होने वाले वाहन तलवंडी भाई - मोगा - बुग्गीपुरा चौक के माध्यम से कार्यक्रम स्थल तक पहुंचेंगे। पुलिस ने अपील की है कि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए निर्धारित रूट मैप का ही पालन करें।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →