Himachal Breaking: College Student Brutally Murdered : हिमाचल प्रदेश में 19 वर्षीय युवती की बर्बर हत्या: बीच सड़क पर गला काटकर उतारा मौत के घाट; जानें पूरा मामला
बाबूशाही ब्यूरो
मंडी, 13 अप्रैल 2026 : सरकाघाट उपमंडल के गोपालपुर में सोमवार सुबह कॉलेज जा रही एक 19 वर्षीय युवती की गला काटकर हत्या कर दी गई है। हत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। क्षेत्र में इस बात को लेकर चर्चा है कि इस हत्याकांड को दो बाइक सवार युवकों ने अंजाम दिया है।
घटना की सूचना मिलते ही सरकाघाट पुलिस थाना की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। युवती की हत्या क्यों की गई, इस बात का पता आरोपियों को पकड़ने के बाद ही लग सकेगा।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस ने टीमें भेज दी हैं। आस पास के क्षेत्रों की सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल देखने को मिल रहा है। एसपी मंडी विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। (SBP)
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →