Himachal BJP : Jairam Thakur: जयराम ठाकुर ने पूछा, किसने मंगवाया था छह करोड़ का नशा, पूरे नेटवर्क का किंगपिन कौन
बाबूशाही ब्यूरो
शिमला : 14 अगस्त 2026 :
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में नशा माफिया पूरी तरह बेकाबू है। नशा रोकने में सरकार पूरी तरह नाकाम रही है। प्रभावी कार्रवाई करने की बजाय इवेंट और वॉकथॉन का आयोजन किया जा रहा है। परिणाम प्रदेश के सामने है। लोग नशे की चपेट में आ रहे हैं, परिवार के परिवार तबाह हो रहे हैं। सड़कों पर युवा नशे की ओवरडोज से अपनी जान गंवा रहे हैं।
हाल ही में पुलिस द्वारा छह करोड़ रुपए से ज्यादा का नशे का सामान एक साथ बरामद करने का दावा किया गया। सरकार को यह भी बताना चाहिए कि इतनी बड़ी खेप कौन मंगवा रहा था और इस पूरे नेटवर्क का किंगपिन कौन है? प्रदेश में नशे की इतनी बड़ी-बड़ी खेप यदि पहुंच रही है।
जयराम ने कहा कि एचआईवी-एड्स से जुड़े आंकड़े भी हैरान करने वाले हैं। इन आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में बीते दो वर्षों में एचआईवी के मामलों में 1.5 गुना वृद्धि हुई है। (SBP)
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →