Anurag Thakur : HPUJ : Indian Railway : अनुराग सिंह ठाकुर ने पत्रकारों के लिए रेलवे यात्रा पास सुविधा बहाल करने का मामला रेल मंत्री के समक्ष उठाया
बाबूशाही ब्यूरो
बंगाणा (ऊना): 25 सितंबर 2026 : हिमाचल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स के प्रदेश अध्यक्ष जोगिन्द्र देव आर्य द्वारा देश व प्रदेश के पत्रकारों के लिए रेलवे यात्रा पास की सुविधा नियमित रूप से पुनः शुरू करने की मांग को लेकर भेजे गए पत्र पर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने संज्ञान लिया है।
अनुराग सिंह ठाकुर ने 1 सितंबर 2026 को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को लिखे पत्र में पत्रकारों के रेलवे यात्रा पास से जुड़े इस जनहित मामले पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर उचित कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। उन्होंने जोगिन्द्र देव आर्य के पत्र को भी रेल मंत्री को अग्रेषित किया है।
पत्र में अनुराग सिंह ठाकुर ने पत्रकारों के लिए रेलवे यात्रा पास की सुविधा नियमित रूप से पुनः शुरू किए जाने की मांग को जनहित से जुड़ा विषय बताते हुए रेल मंत्रालय से आवश्यक कार्रवाई का आग्रह किया है।
इधर, हिमाचल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स के प्रदेश अध्यक्ष जोगिन्द्र देव आर्य ने पत्रकारों की इस मांग को रेल मंत्री तक पहुंचाने के लिए अनुराग सिंह ठाकुर का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि रेलवे यात्रा पास की सुविधा बहाल होने से देशभर में कार्यरत पत्रकारों को अपने व्यावसायिक दायित्वों के निर्वहन में सुविधा मिलेगी। (SBP)
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →