शाहरुख खान बने भारत के सबसे अमीर एक्टर
नई दिल्लीः हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2026 के अनुसार, शाहरुख खान 10,000 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति के साथ भारत के सबसे अमीर एक्टर बने हुए हैं।पिछले एक साल में उनकी नेटवर्थ में लगभग 2,490 से 2,500 करोड़ रुपये की गिरावट आई है (वर्ष 2025 में यह 12,490 करोड़ रुपये थी), फिर भी वह देश के सबसे अमीर अभिनेता के रूप में पहले स्थान पर कायम हैं। शाहरुख खान की इस अपार संपत्ति में उनकी फिल्मों के अलावा उनका प्रोडक्शन हाउस 'रेड चिलीज एंटरटेनमेंट' और आईपीएल टीम 'कोलकाता नाइट राइडर्स' (KKR) की हिस्सेदारी मुख्य रूप से शामिल है।
कितनी है शाहरुख खान की नेटवर्थ?
हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2026 के मुताबिक सिर्फ़ एक साल में शाहरुख़ खान की नेट वर्थ लगभग 2,500 करोड़ रुपये कम हो गई है. लिस्ट के मुताबिक किंग खान की मौजूदा नेट वर्थ 10,000 करोड़ रुपये है. इसमें न सिर्फ फ़िल्मों और एड से होने वाली उनकी कमाई शामिल है, बल्कि रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट और नाइट राइडर्स स्पोर्ट्स जैसे उनके बिजनेस से होने वाली कमाई भी शामिल है।
अन्य अमीर एक्टर्स की सूची:
- अमिताभ बच्चन: 4,000 करोड़ रुपये (दूसरा स्थान)
- सलमान खान: 3,000 करोड़ रुपये (तीसरा स्थान)
- ऋतिक रोशन: 2,500 करोड़ रुपये (चौथा स्थान)
इस साल लिस्ट से बाहर हुए ये सितारे
बता दें कि 2026 की हुरुन लिस्ट से कुछ ऐसे नाम हटा दिए गए हैं जो पिछले साल लिस्ट में शामिल थे. इस बार जूही चावला और करण जौहर लिस्ट में नहीं हैं. 2025 में, जूही चावला की कुल संपत्ति का अनुमान 7 हजार 790 करोड़ रुपये था, जबकि करण जौहर की नेटवर्थ 1 हजार 880 करोड़ रुपये थी. हालांकि, इस साल उनमें से कोई भी लिस्ट में नहीं है.
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →